5 часы - перевести

वृंदावन नाव हादसे से 15 मिनट पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. हादसे से पहले का वायरल हो रहे वीडियो में किसी भी श्रद्धालु ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी.

बता दें कि वृंदावन के केशी घाट के पास यमुना नदी में पर्यटकों से भरी नाव पोंटून पुल से टकराकर पलट गई थी. नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे जो नदी में गिर गए, जिनमें से 10 की मौत हो गई, जबकि 22 को बचा लिया गया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि वृंदावन हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

#mathura #vrindavan #yamunariver #boataccident #atcard #aajtaksocial #breakingnews #reportersgroundreport

[Mathura, Vrindavan, CM yogi, Yamuna River, Boat Accident, UP News]