10 ore - Tradurre

चौथी कक्षा का छात्र स्कूल में रखी शराब पीकर नशे में घर पहुंच गया। बिहार में शराबबंदी का काला, घिनौना और डरावना सच देखिए। ये नया बिहार है जहाँ विद्या के मंदिर शराब का गोदाम मिला है और स्कूल शराब की तस्करी के अड्डे बन गए हैं, जहाँ बिहार के नौनिहाल नशे के लिए प्रेरित किये जा रहे हैं।
छात्र के शराब पी कर घर आने के बाद जांच में स्कूल के जर्जर बाथरूम से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा कहाँ हैं ? पुलिस प्रशासन कहाँ हैं ? सुशासन कहाँ हैं ? मुख्यमंत्री जी ख़ुद का राज्यसभा सांसद बनने का सपना तो आपने पूरा कर लिया, बिहार की लाखों माँओं के सपनों को मत तोड़िए?

image