14 часы - перевести

दिल्ली में महिलाओं और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश साहिब वर्मा के नेतृत्व में राजधानी के सबवे, फ्लाईओवर और फुट ओवरब्रिज (FO को सुरक्षित बनाने के लिए करीब 300 नई पुलिस चौकियां बनाने जा रहा है.

यह चौकियां खासतौर पर उन जगहों पर स्थापित की जाएंगी, जिन्हें लंबे समय से असुरक्षित माना जाता रहा है. जैसे सबवे, फ्लाईओवर के नीचे के इलाके और फुट ओवरब्रिज के आसपास के क्षेत्र. मंत्री वर्मा के अनुसार, PWD इन चौकियों का निर्माण करेगा और बाद में इन्हें दिल्ली पुलिस को सौंप दिया जाएगा, ताकि इन स्थानों पर नियमित पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित हो सके.

इस योजना पर करीब 8 से 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसका पूरा खर्च PWD विभाग उठाएगा. सरकार का मानना है कि इससे खासकर महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा और आम लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा.

पहले चरण में शहर के व्यस्त और संवेदनशील इलाकों को चुना गया है, जिनमें AIIMS फ्लाईओवर, ढौला कुआं, ITO, रिंग रोड और लाजपत नगर शामिल हैं. इसके अलावा भैरों मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग और आंद्र्यूज गंज के आसपास के अंडरपास भी इस योजना का हिस्सा होंगे.

#delhi | #delhipolice | #flyover | #aajtaksocial |#atcard

( Delhi Police, Delhi Government, Delhi, Delhi Traffic Police, Women )

image