11 ore - Tradurre

हैदराबाद के बोवरामपेट में दिल दहला देने वाली घटना में दो महीने के मासूम की कथित तौर पर उसकी मां ममता ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, बच्चे के लगातार रोने से गुस्साई मां ने उसकी चीखें दबाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंसकर आंखों पर पट्टी बांधी और उसे जलते चूल्हे में झोंक दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पिता राजेंद्र सुबह काम से लौटा और यह भयावह दृश्य देखा, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले दंपती बोवरामपेट में चौकीदारी और मजदूरी करते थे; सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

image