सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के महान प्रतीक डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
संविधान के शिल्पकार के रूप में उन्होंने देश को एक सशक्त, न्यायपूर्ण और समावेशी लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया।
उन्होंने शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को सम्मान, अधिकार और आत्मविश्वास की नई पहचान दी। उनका संघर्ष केवल अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि एक समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए था।
राष्ट्र सदैव उनके विचारों, आदर्शों और अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञ रहेगा।
#babasahebambedkar