13 Std - übersetzen

खरगोन जिले के महेश्वर की 'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा लापता हो गई हैं! जी हां, वही मोनालिसा जो अपनी शादी को लेकर चर्चा में आई थीं, अब उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इस मामले में तब हड़कंप मच गया जब उनके पति फरमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। फरमान का दावा है कि मोनालिसा भाग गई है और वह उसे ढूंढने के लिए राजस्थान के अजमेर और पुष्कर की गलियों में भटक रहा है।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता! दूसरी तरफ, मोनालिसा की मां लताबाई ने फरमान पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि यह सब एक सोची-समझी साजिश है और फरमान ने ही उनकी बेटी को गायब किया है। परिजनों के मुताबिक, पिछले 15-20 दिनों से मोनालिसा से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ है और उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है।
आपको बता दें कि यह मामला पहले से ही कानूनी पेचीदगियों में फंसा हुआ है। हाल ही में जांच एजेंसियों ने खुलासा किया था कि मोनालिसा नाबालिग है, जिसके बाद आरोपी फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब इस नए वीडियो ने मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है, जबकि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। आखिर क्या है इस गायब होने के पीछे का सच? क्या यह वाकई फरमान की साजिश है या फिर कहानी कुछ और ही है?

image