इटावा में एक सिरफिरे आशिक के हाई वोल्टेज ड्रामे ने सबको हैरान कर दिया, जहाँ अपनी मोहब्बत को पाने के लिए एक युवक जान की बाजी लगाकर मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। उसका मकसद सिर्फ अपनी प्रेमिका को घर से बाहर लाना था, जिसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवती को मौके पर बुलाया और उसकी एक आवाज पर प्रेमी टावर से नीचे उतर आया। इसके तुरंत बाद दोनों ने बिना देर किए मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। हालांकि, युवती के माता-पिता ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को उसके प्रेमी की मां के हवाले कर दिया।
#etawah #lovestory #loversreunited

image