1 D - Traducciones

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने देहरादून में लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड आगमन सदैव देवभूमि के लिए नई सौगातें लेकर आता है।
आज यह इकोनॉमिक कॉरिडोर भी प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। इस कॉरिडोर की विशेषता यह है कि इसे इकोलॉजी और इकॉनमी के संतुलन के साथ विकसित किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर आदरणीय केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी ने भी अपने संबोधन में उन महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया, जिनसे उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को नई दिशा मिली है। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास को समर्पित अगले 2 वर्षों की परियोजनाओं का भी रोडमैप प्रस्तुत किया।

image