9 horas - Traducciones

उत्तरकाशी की नाबालिग लड़की को Free Fire गेम में फंसाकर भगा ले गया मुजफ्फरनगर का युवक, फर्जी दोस्ती कर जीता नाबालिग का भरोसा... ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर अजनबियों से बातचीत करना हो सकता है खतरनाक...!!
उत्तरकाशी में एक 15 साल की नाबालिग लड़की को Free Fire ऑनलाइन गेम के जरिए बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की से मुजफ्फरनगर के एक युवक ने FF गेम के जरिए फर्जी नाम बताकर दोस्ती की और धीरे-धीरे लड़की का भरोसा जीतकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और मिलने उत्तरकाशी पहुंचा. जिसके बाद लड़की लड़के से मिलने पहुंची और कुछ देर बाद उसका फोन बंद आने से परिवार में हड़कंप मच गया. बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा नाबालिग को खोज लिया गया. फिलहाल पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ जारी है. वहीं इस प्रकार के ऑनलाइन गेम्स के जरिए अजनबियों से बातचीत करना कितना खतरनाक हो सकता है, इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है.”
.
.
#uttarkashi #freefire #onlinegaming #cybercrime #breakingnews #crimenews #policeinvestigation #digitalsafety #onlinefraud #viralnews #newspage

image