5 saat - çevirmek

मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) दुनिया का सबसे दुर्लभ और महंगा फल है, जिसकी कीमत लाखों में है. जापान में उगने वाला यह लाल रंग का आम अपनी बेमिसाल मिठास और खुशबू के लिए जाना जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मियाजाकी आम मुख्य रूप से जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है. यह आम नॉर्मल नहीं है क्योंकि इसे उगाने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल होती है. इस आम को उगाने वाले हर उगाने वाले किसान हर एक आम की बहुत बारीकी से देखभाल करते हैं. इन आमों को पेड़ों पर सीधे धूप लगने दी जाती है, जिससे इनका रंग गहरा लाल या बैंगनी हो जाता है.

यदि इस आम की कीमत की बात करें तो इंटरनेशन मार्केट में मियाजाकी आम की कीमत करीब 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. इतनी मोटी रकम में भारत में एक अच्छी सेकंड हैंड कार, नई लग्जरी बाइक खरीदी जा सकती है.

इस आम की महंगाई का सबसे बड़ा कारण इसकी सीमित पैदावार और इसके क्वालिटी चेक हैं. केवल वही आम 'मियाजाकी' के नाम से बेचे जाते हैं जिनका वजन कम से कम 350 ग्राम हो और जिनमें शुगर की मात्रा 15 प्रतिशत से अधिक हो.

#mangolover | #mango | #expensivemango, #mangoprice | #aajtaksocial | #atcard

image