2 Std - übersetzen

दूसरी तस्वीर में जो खुशी मेरे चेहरे पर है, वह इसलिए नहीं है कि मैं देश के प्रधानमंत्री जी से मिली… और न ही इसलिए कि उन्होंने मुझसे मेरा हालचाल जाना। इस खुशी का कारण इससे कहीं ज़्यादा गहरा है।
यह खुशी उस व्यक्ति से मिलने की है जिन्होंने एक ऐसे, शक्तिशाली और विकसित भारत का सपना देखा, जो लोगों की सोच से परे था।
और यह व्यक्ति हर दिन, हर क्षण, देशवासियों के लिए, हमारे लिए, उस सपने को साकार करने में लगा है। पूरे मन, पूरी निष्ठा और एक तपस्वी की तरह खुद को भारत के परिवर्तन के लिए समर्पित कर दिया है।
हर बार उनसे मिलकर एक नई ऊर्जा मिलती है, एक नया संकल्प जन्म लेता है कि मैं भी उनके सपनों के भारत के निर्माण की इस यात्रा में, अपना योगदान दे सकूं, चाहे छोटा ही सही।
बाबा केदार से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा Narendra Modi जी पर सदा बनी रहे 🙏🏻

imageimage