4 d - Tradurre

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक शख्स ने 180 नाबालिगों के साथ यौ न उत्पीड़न कर उनका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद अब प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए उसके घर के बाहर एक JCB मशीन (जेसीबी) भेजी गई और उसने एक मंजिला मकान के अवैध हिस्सों को तोड़ दिया।
अमरावती जिले के परातवाड़ा शहर के निवासी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर पर यौ न उत्पीड़न, यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है।
मौके से मिले वीडियो में जेसीबी मशीन को पहली मंजिल तक जाने के लिए घर के बाहर बनी लोहे की सीढ़ी को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। अचलपुर नगर परिषद की एक टीम ने आरोपी के आवास के अवैध ढांचे के खिलाफ कार्रवाई की। भाजपा विधायक प्रवीण तायडे प्रशासन की कार्रवाई का निरीक्षण करने के लिए मौजूद थे। खबरों के मुताबिक, नगर निगम ने अतिक्रमण के संबंध में अयाज़ के परिवार को पहले ही नोटिस जारी कर दिया था। परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
महाराष्ट्र यौ न उत्पीड़न मामले के बारे में सब कुछ पुलिस ने शनिवार (11 अप्रैल) को 19 वर्षीय मोहम्मद अयाज़ को लड़कियों को 'प्रेम जाल' में फंसाकर मुंबई और पुणे ले जाने और उनके अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया। फिर कथित तौर पर इन वीडियो का इस्तेमाल लड़की को ब्लैकमेल करने और उन्हें मजबूर करने के लिए किया गया वेश्यावृत्ति में धकेला गया। रिपोर्ट के अनुसार, अयाज़ की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी हुई। भाजपा सांसद की शिकायत भी दर्ज कराई गई।

image