2 D - Traducciones

शहर के बबैल रोड इलाके में बुधवार शाम एक भीषण हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कमरे में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में कमरे के भीतर मौजूद बुजुर्ग सोमपाल बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग सोमपाल महज एक दिन पहले ही नया गैस सिलेंडर लेकर आए थे। बुधवार शाम करीब 4 बजे के बाद जब उन्होंने चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया, तभी अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ।

धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। ब्लास्ट होते ही पूरे कमरे में भीषण आग लग गई। बुजुर्ग को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह आग की लपटों में घिर गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, स्थिति इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

#panipat #cylinderblast #haryana

image