22 horas - Traducciones

'Reel देखती थी इसलिए जिंदा हूं', मथुरा नाव हादसे में बची महिला का दावा

मथुरा के वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बीच एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. हादसे में बचीं पंजाब के लुधियाना की रहने वाली राजिंदर कौर ने बताया कि अगर उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर रील न देखी होती, तो शायद आज वह जिंदा नहीं होतीं. राजिंदर कौर ने बताया कि वह अक्सर रील देखती थीं, इसलिए उन्हें पता था कि इन दुर्घटनाओं से कैसे बचना है. वह पहली बार वृंदावन आई थीं और यमुना नदी में नाव की सवारी कर रही थीं. अचानक नाव पलट गई और अफरा-तफरी मच गई.

LINK IN BIO 🖇

image