छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में हुआ ये हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई गंभीर सवाल खड़े करता है। बॉयलर ब्लास्ट में 16 मजदूरों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
घायलों का इलाज अस्पतालों में जारी है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी ने भी बयान जारी कर मदद और सहयोग का भरोसा दिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह हादसा टाला जा सकता था?
मृतकों में कई मजदूर दूसरे राज्यों से आए थे, जो अपने परिवारों के लिए काम करने यहां पहुंचे थे। अब उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
#chhattisgarh #vedanta #factoryblast #breakingnews #atcard #aajtaksocial
(Chhattisgarh Blast, Vedanta Power Plant, Boiler Explosion, Worker Accident, Factory Mishap, Rescue Operation)



