लखनऊ के विकासनगर के सेक्टर-12 रिंग रोड स्थित झुग्गी बस्ती में मंगलवार शाम लगी भीषण आग ने कई परिवारों की ज़िंदगी पल भर में तबाह कर दी। गैस सिलेंडरों और बस्ती में खड़ी बाइकों के टैंकों में हुए लगातार विस्फोटों से पूरा इलाका दहल उठा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। भगदड़ के बीच कई बच्चे अंदर फंस गए, जिनमें से दो मासूमों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे साजिश करार देते हुए आग लगवाने का आरोप लगाया है, वहीं प्रशासन ने नुकसान के आकलन और राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
#vikasnagarfire #slumfire #breakingnews #fireaccident #gascylinderblast #explosion #childrenmissing #atcard #aajtaksocial