4 Std - übersetzen

रणवीर सिंह की साल 2011 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम लेडीज वर्सेज रिकी बहल था. इसमें वह फर्जी पहचान बनाकर महिलाओं को रोमांस स्कैम और हनी ट्रैप में फंसाते थे और फिर उनसे लाखों-करोड़ों रुपये लूटकर गायब हो जाते थे.

15 साल बाद एक ऐसा ही नया केस सामने आया है, जहां एक शख्स महिलाओं को रोमांस स्कैम और हनी ट्रैप में फंसाकर शिकार बना रहा था और दिल्ली पुलिस ने उस ठग को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी रोमांस स्कैम से कई महिलाओं को शिकार बनाता था. फेक मेट्रोमोनियल वेबसाइट और डेटिंग ऐप्स का सहारा लेकर महिलाओं को हनी ट्रैप में फंसाया जाता, जिसके बाद उनको ब्लैकमेल करता. एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके जानकारी दी है. पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के साइबर विंग ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को शिकार बनाता था.

आरोपी की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. पोस्ट में आगे बताया है कि आरोपी लंबे समय से हनी ट्रैप, रोमांस स्कैम और ब्लैकमेलिंग जैसे केस में लंबे समय से शामिल है.

image