21 uur - Vertalen

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के झोंकों से कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। श्रीनगर, पुलवामा और कश्मीर के कई अन्य हिस्सों में घरों की छतें गिर गई हैं। हालांकि, एक राहत की बात यह है कि डल झील में शिकारों पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

image