1 h - Translate

जलती गृहस्थी, बहते आंसू... लखनऊ अग्निकांड में 2 मासूमों की मौत, सैकड़ों झोपड़ियां जलकर राख; सड़क पर आए 200 परिवार

लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक खाली प्लॉट में बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई. अज्ञात कारणों से लगी यह आग कुछ ही देर में विकराल रूप ले बैठी. हालात इतने भयावह हो गए कि करीब 10 किलोमीटर दूर तक आसमान में काला धुआं उठता दिखाई दिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. आग की भयावहता को देखते हुए विकासनगर, जानकीपुरम और मड़ियांव समेत आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. एहतियातन इलाके की बिजली काट दी गई और आसपास के करीब 10 मकानों को खाली कराया गया. इस दौरान तेज धमाकों के साथ एक के बाद एक करीब 10 गैस सिलेंडर फटने से दहशत और बढ़ गई. कई मकान भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे पर आजतक के संवाददाता समर्थ श्रीवास्तव ने ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट पेश की है, देखिए।

#lucknow #vikasnagar #fireincident #reportersgroundreport #aajtaksocial | @isamarths