तो क्या सुबोध उनियाल इस बार 5000 से अधिक मतों से जीतेंगे?
कल घनसाली जाते वक्त मैं आगराखाल में रुका। अक्सर रुककर भुन्नी भात का सेवन करता हूँ, लगे हाथ 4-5 लोगों से चुनावी गुफ़्तगू भी हो जाती है। इस बार लोगों में जो आम अवधारणा देखने को मिल रही है, वो है कि इस बार सुबोध उनियाल अपने राजनीतिक इतिहास के सबसे अधिक मतों से जीत सुनिश्चित कराने जा रहे हैं। मेरा अनुमान है कि नेताजी इस बार 5000 से अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे, और आपका?