इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां नियमों के उल्लंघन पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैनेजर रोमी भिंडर (Romi Bhinder) को फोन लेकर PMOA (Players and Match Officials Area) में जाने और डगआउट में उसका इस्तेमाल करने के मामले में ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है.
यह मामला गुवाहाटी में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RC के बीच मुकाबले के दौरान सामने आया. मैच के दौरान रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जो IPL के सख्त नियमों का उल्लंघन है.
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने आजतक से बातचीत में बताया कि बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने इस मामले में रोमी भिंडर से स्पष्टीकरण मांगा था. भिंडर ने अपना पक्ष रखा, लेकिन ACU उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ.
इसके बाद BCCI ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया और साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की सख्त चेतावनी भी दी.
IPL में PMOA जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल फोन ले जाना और इस्तेमाल करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की आशंका को रोका जा सके.
#ipl2026 #rajasthanroyals #rcb #bcci #iplcontroversy #aajtakcricket #aajtaksocial #atcard
[IPL 2026 controversy, Rajasthan Royals manager fine, Romi Bhinder penalty, BCCI action, IPL rules violation, PMOA area rules, mobile phone in dugout, Guwahati match]