उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगे आदि कैलाश और ॐ पर्वत की यात्रा एक मई से शुरू होगी. यह मौसम की अनुकूलता पर निर्भर रहेगा. इसके लिए इनर लाइन परमिट भी पहली मई से जारी होंगे.आदि कैलाश यात्रा के लिए श्रद्धालु कुमाऊं मंडल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं. #uttarakhand #pithoragarh #adikailash #adikailashyatra #omparvat #omparvatyatra