3 heures - Traduire

गर्मियों का सुपरफूड: मोरिंगा, जो लू से भी बचाए और पेट को भी रखे ठंडा

FOLLOW FOR HEALTH UPDATES 👉 @sky24india

गर्मी बढ़ती जा रही है। धूप सिर पर आसमान टूट रहा है। ऐसे में शरीर को अंदर से ठंडा रखने वाली चीजों की तलाश हर किसी को होती है। खीरा, तरबूज तो आम हैं, लेकिन एक और चीज है जिसे आयुर्वेद ने 'चमत्कारी वरदान' कहा है – मोरिंगा यानी सहजन।

इसके पत्ते, फल और फूल – सब औषधि हैं। विटामिन-सी से लेकर आयरन, जिंक, पोटैशियम और फाइबर का खजाना है यह। गर्मियों में इसका सेवन आपकी सेहत के लिए किसी ढाल से कम नहीं।

कैसे फायदा पहुंचाता है मोरिंगा?

1. लू से बचाए: मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर का तापमान कंट्रोल करते हैं और लू से बचाते हैं।

2. पाचन दुरुस्त करे: गर्मियों में कब्ज, गैस, एसिडिटी आम हो जाती है। मोरिंगा का फाइबर पेट को साफ करता है और पाचन को मजबूत बनाता है।

3. थकान मिटाए: पसीने के साथ बहने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स को मोरिंगा का पोटैशियम-मैग्नीशियम तुरंत भरता है, थकान नहीं होने देता।

4. त्वचा-बालों का संरक्षण: तेज धूप से त्वचा झुलसती है, बाल ड्राई होते हैं। मोरिंगा का विटामिन-ई और ओलिक एसिड नमी को लॉक करता है, सनबर्न से बचाता है।

गर्मियों में रोज सुबह मोरिंगा पाउडर पानी या छाछ में मिलाकर पिएं – फर्क खुद महसूस करें।

Moringa Benefits | Summer Superfood | Heat Protection | Digestion
मोरिंगा फायदे | गर्मियों का सुपरफूड | लू से बचाव | पाचन

#moringa #summersuperfood #heatprotection #digestion #healthyliving #healthupdate #sky24india

image