2 d - перевести

बिहार के छपरा शहर के साधु लाल उच्च विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर सोमवार को बीपीएससी की सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO Exam 2026) परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल का मामला सामने आया।

जांच के दौरान एक फर्जी अभ्यर्थी को रंगे हाथ पकड़कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान जिले के रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो अपने मित्र के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था।

परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई उपेंद्र मांझी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे, तभी आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। सघन तलाशी लेने पर उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी चप्पल में विशेष डिवाइस फिट कर रखा था और कान में ब्लूटूथ लगाकर बाहर बैठे व्यक्ति से उत्तर प्राप्त कर रहा था। यह एकतरफा संचार प्रणाली थी, जिससे केवल जवाब सुनाई देते थे।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह उपकरण समस्तीपुर से मंगवाया था। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विद्यालय प्रशासन से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#dainikjagran #bihar #exam #cheating

image