14 часы - перевести

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मचारियों के पत्थरबाजी और आगजनी करने की घटना के बाद ईकोटेक तीन औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन चौकन्ना दिखा। फैक्ट्रियों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई । पुलिसकर्मी फैक्ट्रियों के इर्द-गिर्द गश्त करते नजर आए।

कई फैक्ट्रियों के बाहर कर्मचारियों ने एकजुट होने की कोशिश भी की, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने मंशा भाप कर्मचारियों के एकजुट होने व आंदोलन करने की रणनीति को विफल कर दिया। ज्ञात हो कि मंगलवार को ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र में ही एक फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों ने एकजुट होकर हंगामा कर दिया था।

एहतियात के तौर पर दादरी से नोएडा की तरफ जाने वाले वाहनों को पहले 130 मीटर रोड उसके बाद यामहा चौक के पास डायवर्ट कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ से गंतव्य को भेजा गया। जिसकी वजह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वाहनों का दबाव एकाएक बढ़ गया। पुलिस अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण कर जायजा लेने के बाद आलाधिकारियों को पल-पल की जानकारी देते नजर आए।

नोएडा में भड़के कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन के कर्मी भी चौकन्ना नजर आए। लोगों के एकत्र होते ही तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। ईकोटेक तीन के उद्योग केंद्र प्रथम में कर्मचारी एकत्र हो गए। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली व कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

#noidaprotest #noidapolice #up

image