11 часы - перевести

देश की राजधानी दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में जल्द ही पर्यटकों को नए और दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार करने का मौका मिलने वाला है. पटना और दिल्ली के चिड़ियाघरों के बीच चल रहे वाइल्डलाइफ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कई खास प्रजातियों के जानवर दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस पहल को वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और बायोडायवर्सिटी के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार, 11 अप्रैल को संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना चिड़ियाघर) से वन्यजीवों का एक दल सुरक्षित तरीके से दिल्ली लाया गया. इनमें...भारतीय ग्रे भेड़िये: 2 नर और 2 मादा,1 बाघ,4 घड़ियाल,2 धामन सांप,2 कॉमन बार्न आउल

#delhi |#delhizoo |#patna |#aajtaksocial |#atcard

image