Gujarat के छात्रों ने विज्ञान की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। MK Amin College के बीएससी माइक्रोबायोलॉजी के छात्रों अर्नव धामधरे और हरिओम पाठक ने समुद्री पानी में ऐसे बैक्टीरिया खोजे हैं, जो अंधेरे में खुद रोशनी पैदा करते हैं। यह खोज करीब 11 महीने की लगातार रिसर्च और लैब में मेहनत के बाद संभव हो पाई।
इन बैक्टीरिया को Bioluminescence कहा जाता है, जो समुद्र में रात के समय चमक पैदा करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इनका इस्तेमाल भविष्य में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण की निगरानी और बायो-इंडिकेटर के रूप में किया जा सकता है। यह उपलब्धि दिखाती है कि युवा शोधकर्ता भी सीमित संसाधनों में बड़ी वैज्ञानिक खोज कर सकते हैं।
#science #innovation #india #research #students #jagranjosh
[ bioluminescent bacteria, Gujarat students discovery, microbiology research ]