ईरान से जंग लड़ते अमेरिका के बैलिस्टिक मिसाइलों और गोला-बारूद का भंडार आधे तक कम हो गया है। ईरान की प्रेस टीवी ने सीएएनएन की एक रिपोर्ट के हवाले कहा है कि ईरान के खिलाफ पिछले सात सप्ताह के युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने अपनी प्रिसीजन स्ट्राइक मिसाइलों का कम से कम 45 फीसदी, THAAD मिसाइलों के स्टॉक का कम से कम आधा हिस्सा और पैट्रियट एयर डिफेंस इंटरसेप्टर मिसाइलों के अपने स्टॉक का लगभग 50% खर्च कर दिया है। इस बीच अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने 2027 के लिए बड़ा डिफेंस बजट भी मांगा है, जो इस दावे की पुष्टि करता है।