3 horas - Traducciones

ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज पर जारी तनाव के बीच कट्टरपंथी समर्थकों ने मंगलवार देर रात रैलियां निकालीं। रैली के दौरान इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ दूसरे दौर की संभावित वार्ता विफल होने के बाद तनाव बढ़ा दिखाई दिया। ईरान की सरकारी प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के सदस्य एक कार्यक्रम में मोबाइल लॉन्चर पर बैलिस्टिक मिसाइल भी लेकर आए। यह वही खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसने इजरायल से लेकर मिडिल ईस्ट तक में दुश्मनों के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर डाला।

image