4 heures - Traduire

ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नमः 🙏
देवी बगलामुखी का प्राकट्योत्सव वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, इस बार यह तिथि 24 अप्रैल को है।
माँ बगलामुखी स्तंभन शक्ति की अधिष्ठात्री हैं, अर्थात यह अपने भक्तों के भय को दूर करके शत्रुओं और उनके बुरी शक्तियों का नाश करती हैं।
इन्हें युद्ध और शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी माना जाता है। वशीकरण और कीलन की शक्ति देने वाली माँ बगलामुखी के पीतांबरा, ब्रह्मास्त्र रूपिणी आदि नाम भी हैं।
देवी बगलामुखी का रंग स्वर्ण के समान पीला होता है अत: साधक को माता बगलामुखी की आराधना करते समय पीले वस्त्र ही धारण करना चाहिए।
जय जय माँ पीतांबरा 🙏

image