6 hrs - Translate

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने एक मर्डर केस की गुत्थी 8 महीने बाद सुलझाई है. विपणन संघ में कार्यरत कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की मौत को पहले एक हादसा बताया गया था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि एक प्लान किया गया मर्डर था.इस मामले में पुलिस ने मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती और एक नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि हत्या की वजह बेहद मामूली विवाद था, जो मोबाइल पर रील देखने को लेकर शुरू हुआ और धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया.क्या था मामला?
पुलिस के अनुसार, घटना 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है. उस समय घर में वीरेंद्र, उनकी पत्नी, दो बेटियां और 10 वर्षीय बेटा मौजूद थे. बड़ी बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, जिसे लेकर वीरेंद्र ने उसे टोका. इसी बात पर पिता-बेटी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया.इस दौरान पत्नी दीपा और दोनों बेटियों ने मिलकर वीरेंद्र पर हमला कर दिया. आरोप है कि उन्होंने लकड़ी के बैट और ईंट से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरेंद्र के शरीर पर 17 गंभीर चोटों का जिक्र किया गया है.

image