5 Std - übersetzen

✨ प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी जी एवं श्रीमती माना शेट्टी जी ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के साथ बिताए अलौकिक आध्यात्मिक पल
💥 फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश पर हुआ विशेष संवाद
🌸 परमार्थ निकेतन Parmarth Niketan के दिव्य वातावरण को देखकर माना शेट्टी जी हुईं भावविभोर
🌺 पूज्य स्वामी जी के पावन सान्निध्य में श्री सुनील शेट्टी जी एवं श्रीमती माना शेट्टी जी ने राष्ट्र, समाज, विश्व शांति और समस्त मानवता के कल्याण हेतु प्रार्थना की
✨ परमार्थ निकेतन में एक सप्ताह के प्रवास पर आयी रेस्क्यू फाउंडेशन, मुम्बई और दिल्ली की बच्चियों से सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री सुनील शेट्टी जी ने आत्मीय भेंट की
ऋषिकेश, 26 अप्रैल। हिमालय की गोद और माँ गंगा के पावन तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में एक प्रेरणादायक, गरिमामय एवं भावपूर्ण अवसर रहा, जब भारतीय फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री सुनील शेट्टी जी #sunielshetty Ji एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती माना शेट्टी जी #manashetty Ji अपने मित्रों के साथ परमार्थ निकेतन पधारे। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में उन्होंने दिव्य, अलौकिक एवं हृदयस्पर्शी क्षणों का अनुभव किया।

image
image
image