4 heures - Traduire

राजपाल यादव हाल ही में देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने Max Hospital में भर्ती फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहन उनियाल से मुलाकात की।

यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि दोस्ती और इंसानियत की मिसाल बन गई ❤️

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के प्रतिभाशाली निर्देशक सोहन उनियाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और चाहने वालों में चिंता बनी हुई है।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भावुक पल देखने को मिले। सोहन उनियाल ने कहा कि “राजपाल यादव ने हमेशा लोगों को हंसाया है, उनकी मुस्कान ही लोगों का दर्द कम कर देती है।”

image