11 hrs - Translate

यूपी के बलिया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। अमित नामक युवक शनिवार की रात अपने ससुराल पहुंचा।

किसी बात पर विवाद होने पर पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई सास और ससुर को भी नहीं छोड़ा।

गंभीर चोट लगने से पत्‍नी और सास की मौत हो गई जबकि घायल ससुर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कई टीमें आरोपी पति को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं। डबल मर्डर की घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना नगरा के एक गांव से चाकूबाजी की खबर मिली।

अमित कुमार गुप्ता सिंहाचौर गड़वार थाने का रहने वाला है। उसकी ससुराल बछईपुर गांव नगरा में थी।

वह अपनी ससुराल आया था। किसी मुद्दे पर पत्‍नी से झगड़ा हुआ। बहस के दौरान अमित ने पत्‍नी पर चाकू से हमला बोल दिया। बचाने आए सास और ससुर पर भी चाकू से प्रहार कर दिया।

#domestic #domesticviolenc #balliacrime #crime #uttarpradesh #marriedlife

image