10 Std - übersetzen

आज जनपद पौड़ी की वार्षिक जिला योजना वर्ष 2026-27 की बैठक में प्रभारी मंत्री श्री मदन कौशिक जी के साथ सहभागिता की।
बैठक में माननीय विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों के महत्वपूर्ण सुझावों को समाहित करते हुए विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttarakhand BJP INDIA BJP PAURI

image