लद्दाख के उपराज्यपाल ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पांच नए जिलों के गठन के साथ ही अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या सात हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने इस फैसले को शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करने वाला बताया। नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास - इन पांच नए जिलों के गठन के साथ, लद्दाख में अब दो के बजाय सात जिले हो जाएंगे।