4 часы - перевести

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में जन्मदिन की पार्टी उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गई, जब मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सुभाष रोड स्थित एक जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बवाल में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में तीन युवकों मनीष सैनी, आकाश सैनी और अमरजीत को सिर में गोली लगी। गंभीर हालत में तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

#bulandhshahr #gymaccident

image