4 uur - Vertalen

बेंगलुरु CET परीक्षा में बवाल, जनेऊ उतरवाने के आरोप, 3 प्रोफेसर सस्पेंड
बेंगलुरु में CET परीक्षा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि 5 ब्राह्मण छात्रों को जबरन जनेऊ उतारने के लिए कहा गया।
माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले ने तूल पकड़ लिया है।
इस पूरे विवाद पर कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री एम.सी. सुधाकर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
कार्रवाई करते हुए 3 प्रोफेसरों को सस्पेंड भी कर दिया गया है।
अब सवाल बड़ा है…
क्या यह नियमों का पालन था या धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट?

image