8 horas - Traducciones

ये हैं असली जिंदगी के धुरंधर मेजर मोहित शर्मा जो एक अत्यंत गोपनीय अभियान के दौरान दो हफ्तों तक इफ्तिखार भट्ट बनकर पाकिस्तान में आ’तकियों के साथ रहे और जब उनकी पहचान का पता चला तो 2 आ’तकियों को वही ढेर कर दिया।
दक्षिण कश्मीर में 2004 में चलाए गए एक अत्यंत गोपनीय अभियान में मोहित शर्मा ने ‘इफ्तिखार भट’ नाम से हिजबुल मुजाहिदीन में घुसपैठ कर दुश्मनों का भरोसा जीता। लंबी दाढ़ी, कश्मीरी लहजा और एक काल्पनिक ‘मारे गए भाई’ की कहानी- इन सबने उनके अंडरकवर स्वरूप को इतना मजबूत बना दिया कि आतं'की उन्हें अपना साथी मानने लगे।
इस दौरान मेजर मोहित शर्मा ने हिजबुल के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, संपर्क सूत्रों और आगे की रणनीतियों जैसी बेहद अहम जानकारियां जुटाईं। कहा जाता है कि एक चरण में वे पाक अधिकृत क्षेत्र तक भी पहुंचे, जहां आ'तंकियों के बीच रहकर उन्होंने महत्वपूर्ण इंटेल जुटाई।
जब उनकी पहचान पर शक हुआ, तब उन्होंने अद्भुत धैर्य और चतुराई से हालात पलट दिए। मौके का फायदा उठाकर उन्होंने दो खतरनाक आ'तंकियों को मार गिराया और अपने मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस बहादुरी के लिए सेना ने उन्हें मेडल से सम्मानित किया।

image