3 uur - Vertalen

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) बुधवार को शुरुआती कारोबार में चढ़ने के बाद अचानक फिर से फिसल गए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर देखते ही देखते चांदी की कीमत में 1800 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आ गई. दूसरी ओर सोने का भा हाल चांदी के जैसा ही रहा.

MCX Gold Rate ओपनिंग के साथ उछाल मारता दिखा था, लेकिन खबर लिखे जाने तक ये भी 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसल गया. इस ताजा गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver Price अपने लाइफ टाइम हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया है. आइए जानते हैं 20, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का क्या नया रेट है?

एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत बुधवार को कारोबार के दौरान अचानक फिसलकर 2,35,513 रुपये प्रति किलो पर आ गई. ये बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 2,37,345 रुपये पर क्लोज हुई थी और इस हिसाब से एक झटके में चांदी का वायदा भाव 18,32 रुपये कम हो गया. वहीं इस सप्ताह की तीन दिनों में अब तक Silver Price Fall पर नजर डालें, तो 1 किलो चांदी की कीमत में 9,741 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ये 2,44,636 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

बात कीमती पीली धातु यानी सोने के भाव की करें, तो चांदी की तरह ये भी बीते तीन दिन से लगातार फिसल रहा है. MCX Gold Rate मंगलवार के अपने बंद 1,50,027 रुपये से गिरकर 1,48,897 रुपये पर आ गया और इसकी कीमत अचानक 1130 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गई. वहीं बीते तीन दिन में 5 जून की एक्सपायरी वाला गोल्ड रेट 1,52,699 रुपये गिरकर इस स्तर पर आया है और 10 Gram 24 Karat Gold 3,802 रुपये सस्ता हो गया है.

#goldpricecrash #silvercrash #goldsilver #atcard #aajtaksocial

image