2 hrs - Translate

तमिलनाडु के रामेश्वरम में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए रामनाथस्वामी मंदिर प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है। मंदिर की हाथी ‘रामलक्ष्मी’ के लिए परिसर में ही एक विशेष स्विमिंग पूल तैयार किया गया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच रामलक्ष्मी इस पूल में जलक्रीड़ा करती और स्नान का आनंद लेती नजर आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और श्रद्धालुओं का दिल जीत रहा है।

#rameshwaram #tamilnadu #ramanathaswamytemple #elephant #ramlakshmi ATReel AajTakSocial