5 hrs - Translate

लखनऊ में 35 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह IPL मैच में सट्‌टा लगाता था। गुरुवार को आरसीबी और गुजरात जायंट्स के मैच में वह लाखों रुपए हार गया। इसके बाद उसने पत्नी को फोन किया, रोते हुए बोला कि बहुत कुछ हार गया हूं। पत्नी ने समझाया, लेकिन वह मैच के दौरान ही अपार्टमेंट की बालकनी से नीचे कूद गया।
घटना गुडंबा थानाक्षेत्र के जनेश्वर अपार्टमेंट की है। मृतक युवक का नाम प्रबल जैन है। वह सीतापुर का रहने वाला था। यहां किराये पर रहता था। 8 महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। हादसे के वक्त पत्नी सीतापुर में थी। उसके गिरने की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार रात करीब 8.30 बजे प्रबल ने 11वीं मंजिल से नीचे छलांग लगाई। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की वजह से लोग बाहर की तरफ घूम रहे थे। नीचे गिरने की आवाज से भीड़ जमा हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें मैच में रुपए हारने की बात लिखी है। पत्नी और परिवार से माफी मांगी है। बैंक स्टेटमेंट और परिवार की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।
पत्नी बोली- मुझे रोते हुए फोन किया था
पुलिस ने बताया है कि पत्नी शिवानी ने पूछताछ में बताया है कि वह हमेशा आईपीएल देखते रहते थे। कल रात में भी वह मैच देख रहे थे। उसी दौरान उन्होंने मुझे फोन किया। वह काफी रो रहे थे। उन्होंने केवल इतना बताया कि मैं बहुत कुछ हार गया हूं। इसके बाद वह कुछ नहीं बोल पाए फिर फोन कट गया।
#lucknow #insidebharattv

image