3 saat - çevirmek

देहरादून के आकाश राणा का भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक समय प्रोफेशनल MMA फाइटर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले आकाश ने नेशनल टाइटल जीता और सुपर फाइट लीग में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

हालांकि, उनका सपना सिर्फ खेल तक सीमित नहीं था। कई बार असफलता और रिजेक्शन झेलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए वे सबसे पहले भारतीय सेना में क्लर्क के रूप में भर्ती हुए, लेकिन उनका सपना था वर्दी में अधिकारी बनना।

ड्यूटी के साथ लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) की परीक्षा पास की और इसके बाद इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से सबको प्रभावित किया और ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल’ अपने नाम किया। साथ ही उन्हें ‘मिस्टर IMA 2024’ का खिताब भी मिला।

image