9 uur - Vertalen

लखनऊ के 57 वर्षीय अशोक बहार ने यह साबित कर दिया कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। आलमबाग के चंदरनगर निवासी अशोक बहार ने युवाओं के साथ नीट परीक्षा देकर डॉक्टर बनने की अपनी वर्षों पुरानी इच्छा को नई उड़ान दी। एक खाद बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग प्रमुख रह चुके अशोक बहार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने भीतर लोगों की सेवा करने का सपना जिंदा रखा। परिवार में चिकित्सा क्षेत्र का माहौल और पत्नी डॉ. मंजुल बहार से प्रेरणा लेकर उन्होंने यह कदम उठाया। उनका संदेश साफ है, अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत करने का जज्बा हो, तो किसी भी उम्र में नई शुरुआत की जा सकती है।

#neet #inspirationalstory #lucknow #nevergiveup #neet2026 #atcard #aajtaksocial

image