4 Std - übersetzen

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है. शादी के महज 2 महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका का नाम 29 वर्षीय मीनू बताया जा रहा है, जो सकरार के बहेरा गांव की रहने वाली थी. यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केके पुरी कॉलोनी की है, जहां मीनू की शादी 5 फरवरी 2026 को बड़ी धूमधाम से हिमांशु नाम के युवक से हुई थी. हिमांशु एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है. परिजनों के अनुसार शादी में करीब 20 से 30 लाख रुपये का दहेज भी दिया गया था.

image