कल श्रीनगर में वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति (Standing Committee on Finance) की बैठक के दूसरे दिन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा में सहभागिता की।
बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग एवं हथकरघा क्षेत्र से जुड़े शिल्पकारों को मिलने वाली वित्तीय सहायता तथा उनके बैंक खातों में सीधे सब्सिडी हस्तांतरण के डिजिटल तंत्र की समीक्षा की गई। साथ ही CBDT के साथ प्रत्यक्ष कर सुधारों और आयकर नियमों को सरल बनाने के प्रयासों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के अंतिम चरण में EPFO एवं ESIC के अधिकारियों के साथ पेंशन व्यवस्था की कार्यकुशलता और कामगारों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की गई।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमारा सतत प्रयास है कि जम्मू-कश्मीर के विकास में वित्तीय पारदर्शिता और समावेशी शासन की भूमिका और अधिक सशक्त हो।
#standingcommitteefinance
