2 hrs - Translate

आज विधान सभा केदारनाथ के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज काण्डई दशज्यूला के विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का #केदारनाथविधायक श्रीमती Asha Nautiyal जी ने विधिवत रूप से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
मा०विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ,, जी ने कहा कि यह केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर शैक्षिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएँ और सुदृढ़ आधारभूत संरचना हमारे विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी। हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री जयवर्धन काण्डपाल 'जय' जी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती Suman Jamloki Purohit जी,मंडल अध्यक्ष चोपता श्री Arjun Negi जी,प्रधान श्रीमती सोनम देवी जी,विभागीय अधिकारी,सम्मानित क्षेत्रवासी-गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

image
image
image