9 horas - Traduzir

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में फ्रूटी पीने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार हो गए। फ्रूटी पीने के बाद अचानक परिवार के लोगों को उल्टी और बेचैनी की समस्या होने लगी। इसके बाद सभी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को परिवार के लोगो ने एक साथ फ्रूटी पी थी, जिसके बाद सभी को उलटी और घबराहट की शिकायत होने लगी। वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए फूड और सेफ्टी विभाग ने किराने की दुकान पर छापा मारकर फ्रूटी के सैंपल लिए है।
जानकारी के अनुसार, थाना रोरावर क्षेत्र के भीमपुर गांव में शनिवार रात को फ्रूटी पीने से एक ही परिवार के 6 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी लोगों की उल्टी और घबराहट की शिकायत होने पर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि गांव भीमपुर निवासी 60 वर्षीय कैलाश ने अपने पड़ोसी राजपाल की परचून की दुकान से फ्रूटी की एक बोतल खरीदी थी। परिवार के सभी लोगों ने फ्रूटी पिया, जिसके कुछ देर बाद ही सभी की तबियत बिगड़ने लगी। बीमार लोगों में 60 वर्षीय कैलाश,35 वर्षीय वीरेश,20 वर्षीय कुंती,18 वर्ष काजल, 17 वर्षीय रूपेश और लता शामिल हैं।

image