1 h - Translate

13 मई 2008 . . . जयपुर के इतिहास का वह दर्दनाक दिन, जिसे समय बीतने के बावजूद भुलाया नहीं जा सकता।
आज इस भीषण आतंकी हमले को 17 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, जब 9 सिलसिलेवार धमाकों ने गुलाबी नगरी की रफ्तार थाम दी थी। इस कायराना हमले में निर्दोष नागरिकों ने अपने प्राण गंवाए और सैकड़ों लोग घायल हुए।
मैं उन सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ।
यह हमला केवल जयपुर शहर पर नहीं, बल्कि हमारी एकता, शांति और सहअस्तित्व की भावना पर भी एक गंभीर प्रहार था। आज हम संकल्प लें कि ऐसे कृत्यों के सामने हम और अधिक एकजुट होकर खड़े रहेंगे और मानवता, सौहार्द एवं शांति के मूल्यों को सशक्त बनाए रखेंगे।

image