असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण मंच से जुड़ी बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। खानपारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान के प्रवेश द्वार पर सख्त सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

image